सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress demanded action against the then DM

Moradabad News: कांग्रेस ने तत्कालीन डीएम पर कार्रवाई करने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress demanded action against the then DM
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मैनाठेर कांड के दौरान घायल डीआईजी को छोड़कर भागे तत्कालीन डीएम पर प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री को ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
Trending Videos

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर का कहना है कि 15 साल पहले मैनाठेर कांड में तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार बुरी तरह घायल हुए थे। घटना के समय तत्कालीन डीएम राज शेखर भीड़ में डीआईजी को घिरा छोड़कर चले गए थे। उस समय बसपा की सरकार थी। इस मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। 16 लोगों को उम्र कैद की सजा भी हुई है लेकिन अफसोस है कि तत्कालीन डीएम के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई। वर्तमान समय में राज शेखर जल निगम में प्रमुख पद पर बने हुए हैं। इस मामले में डीआईजी ने अशोक कुमार ने अदालत में बयान दर्ज कराया है। बताया कि हमले में उनके पूरे शरीर में कई जख्म हुए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्कालीन डीएम राज शेखर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। यह कार्रवाई अन्य लापरवाह अधिकारियों के लिए नजीर बन सकती है। इस मामले में जिलाध्यक्ष से प्रदेश के नेताओं ने मैनाठेर की घटना के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता मैनाठेर घटना के बारे में जानकारी लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed