फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple left stunned after spotting four leopards together in the field.Couple left stunned after spotting four leopards together in the field.

Moradabad News: खेत में एक साथ चार तेंदुए देख दंपती के उड़े होश

Tue, 18 Aug 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Couple left stunned after spotting four leopards together in the field.Couple left stunned after spotting four leopards together in the field.
कांठ। खेत में फूल तोड़ने के लिए गई महिला सभासद और उनके पति के खेत में एक साथ चार तेंदुए देखकर होश उड़ गए। इन्होंने टॉर्च और स्कूटी की हेडलाइट की रोशनी में दो छोटे और दो बड़े तेंदुओं को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर के घोसीपुरा निवासी शिशुपाल सैनी पूर्व में नगर पंचायत के वार्ड आठ से सभासद रह चुके हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी प्रियंका सैनी वार्ड की महिला सभासद हैं। शिशुपाल सिंह ने नगर निवासी विनोद भार्गव का कस्बे से सटे मौहड़ी हजरतपुर स्थित खेत ठेके पर लेकर उसमें गुलाब और गेंदा के फूलों की खेती की हुई है। शिशुपाल सैनी ने बताया कि वह उनकी पत्नी और भांजी छाया व ममता प्रतिदिन तड़के खेत पर फूल तोड़ने के लिए आते हैं। यहां से फूलों को विक्रय करने के लिए मंडी भेजा जाता है। सोमवार की तड़के भी करीब साढ़े तीन वह पत्नी और भांजी सहित खेत पर आए थे। जहां उन्होंने स्कूटी की हैडलाइट की रोशनी में दो छोटे और दो बड़े तेंदुओं को खेत में देखा। शोर मचाने पर चारों तेंदुए बराबर में स्थित गन्ने के खेत में चले गए। इसके बाद वह सुबह करीब पांच बजे दोबारा खेत में पहुंचे तो यहां तेंदुओं के पंजों के निशान मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर सोमवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और आसपास रह रहे लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कोकरपुर में तेंदुआ तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा


कांठ। छजलैट क्षेत्र के गांव कोकरपुर से चक हमीदपुर को जा रहे संपर्क मार्ग पर पिछले कई दिनों से लगातार दिखाई दे रहे दो तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने सोमवार को यहां एक किसान के खेत में पिंजरा लगाया है। यहां कई बार ग्रामीणों और किसानों ने दो तेंदुओं को चहल कदमी करते हुए देखे जाने के दावे किए जा रहे थे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने भी तेंदुओं को पकड़ने की मांग पिछले दिनों की थी। वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया था। ग्रामीणों और किसानों में व्याप्त डर को देखते हुए सोमवार को वन विभाग की टीम ने यहां पिंजरा लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मौहड़ी हजरतपुर के पास फूलों के खेत में तेंदुए दिखाई देने की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। खेत में तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों और किसानों को जागरूक किया गया है। वहीं चंगेरी में लगे पिंजरे को वहां से हटाकर अब कोकरपुर में लगाया गया है। इसी के साथ खलीलपुर कद्दीम में लगा पिंजरा भी हटाकर अहमदपुर निंगू नंगला के रास्ते पर नहर के पास लगाया गया है। गोविंदपुर ज्ञानपुर में भी लगातार पिंजरा लगा हुआ है। जिसकी वन कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है।-पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी वन रेंजर, कांठ


विधायक ने तेंदुए के हमले में घायल की पत्नी को दी 25 हजार की आर्थिक सहायता -
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां ने तेंदुए के हमले में घायल बहापुर बलिया निवासी नरपत सिंह सैनी के घर पहुंच कर दुखी परिवार का हाल-चाल पूछा। घायल नरपत सिंह सैनी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि उनकी पत्नी नारायणी सैनी को उन्होंने 20 हजार की आर्थिक मदद दी। इससे पहले उन्होंने अस्पताल में पांच हजार की आर्थिक मदद दी थी। इस प्रकार उन्होंने नरपत सिंह सैनी के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। उन्होंने परिवार को शासन से भी आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि उनके द्वारा इससे पहले गांव लालापुर पीपलसाना में मृतक महिला और अन्य गांवों के घायलों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उनके साथ भूपेंद्र चौहान एडवोकेट, राजवीर सिंह पूर्व प्रधान, मनोहर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed