सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees worshipped Maa Chandraghanta, women performed kirtan in temples

Moradabad News: भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की, मंदिरों में महिलाओं ने किए कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Maa Chandraghanta, women performed kirtan in temples
विज्ञापन
कांठ। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को देवी चंद्रघंटा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन कर देवी मां की आराधना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फलों का वितरण भी किया।
Trending Videos


कांठ और छजलैट क्षेत्र में शनिवार को असुरों का संहार करने वाली देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के साथ उपवास रखकर सृष्टि के शुभ की कामना की गई। कांठ नगर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर माता के थान, बमबटक रामलीला मंदिर, विशनपुरा शिव मंदिर, वैश्य शिव मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, श्री रामज्योति मंदिर, महर्षि वाल्मिकी मंदिर, घोसीपुरा स्थित शिव मंदिर आदि के साथ चामुंडा स्थलों पर महिला श्रद्धालुओं ने देवी को प्रसन्न करने के लिए ढोलक-मंजीरों संग कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए फलों का दान भी किया। शाम को विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने उपवास खोले। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने देवी को प्रसन्न करने के लिए जतन किए। चामुंडा स्थलों पर भी महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed