सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   During the inspection of development works, a fierce fight broke out between two parties in the presence of police.

Moradabad News: विकास कार्यों की जांच के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of development works, a fierce fight broke out between two parties in the presence of police.
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के सेहल गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम और पुलिस के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद की वजह से टीम बिना जांच किए ही वापस चली गई।
Trending Videos

भगतपुर टांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेहल निवासी सचिन शर्मा, मोहित कुमार और अंकित कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इस पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक अनिरुद्ध, डीआरडीए के सहायक अभियंता समेत छह अधिकारियों की टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोग आ गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और खूब हंगामा हुआ। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और मामला शांत किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed