सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid celebrated with brotherhood, harmony and love

Moradabad News: भाईचारे, सद्भाव और प्रेम के साथ मनाई ईद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with brotherhood, harmony and love
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में शनिवार को आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम के साथ ईद मनाई गई। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के करीब 70 हजार लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा करने का अनुमान है। 30 दिनों तक खुदा की कड़ी इबादत के बाद ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नगर में सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे। यहां पर नगर के मोहल्ला ताली की जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती इमामुद्दीन तहसीनी ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नमाज के बाद अल्लाह से गुनाहों को माफ करने, सभी को हाजी और पांच वक्त का नमाजी बनाने, मुल्क की तरक्की अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद इमाम मुफ्ती इमामुद्दीन ने लोगों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर की तीन और क्षेत्र में कुल 14 ईदगाहों, मस्जिदों हो ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कांग्रेस के जिला सचिव रईस खां उर्फ बल्ले, पूर्व बैंक मैनेजर यासीन खां, शेरा खां आदि मौजूद रहे। गोपीवाला, फरीदनगर, रतूपुरा शरीफनगर, भायपुर, रामनगर खागूबाला, नन्हूवाला आदि में भी ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां ने अपने मोहल्ले जमुना वाला में स्थित ईदगाह में ईद के नमाज अदा की। ईदगाह मे इमाम और लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विधायक ने अपने आवास पर भी ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छोटे खान, आबिद अहमद आदि मौजूद रहे।

शरीफनगर में लगा ईद का मेला
ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर में ईद पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें खेल तमाशा लगाए गए। काफी संख्या में लोगों ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मेले का आनंद लिया। ईदगाहों पर भी मेला लगा। जिसमें बच्चों ने खिलौने खरीदे। संवाद

फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा नगर में स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम



फोटो 5 ठाकुरद्वारा नगर में नमाज के बाद लोगों के गले मिलते शहर इमाम



फोटो 6 ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान खां ईद की नमाज के बाद लोगों को मुबारकबाद देते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed