{"_id":"69bb01d41f9f67f43e0f5032","slug":"eid-prayers-will-be-held-twice-road-restrictions-will-remain-in-place-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-857433-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो बार होगी ईद की नमाज, सड़क पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो बार होगी ईद की नमाज, सड़क पर रहेगी पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस बार ईदगाह में ईद की नमाज अलग-अलग समय पर दो बार अदा की जाएगी। सड़कों पर नमाज अदा करने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। यह निर्णय बुधवार को पंचायत भवन में पीस कमेटी की हुई बैठक में लिया गया।
ईद और नवरात्र को लेकर बुधवार दोपहर पंचायत भवन में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पुलिस ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। साथ ही तय गया है कि ईद की नमाज ईदगाह में दो बार अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह 8:00 बजे और दूसरी नमाज 8:30 बजे अदा की जाएगी। जिससे ईदगाह पहुंचने वाले लोगों को कोई समस्या नहीं होगी। सड़क पर नमाज अदा करने पर पाबंदी रहेगी। बैठक में डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली और शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos