{"_id":"69bc5a8e5ae376feef0a68c7","slug":"every-sunday-harish-would-talk-to-students-and-doctors-connected-to-the-network-through-video-conferencing-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-857962-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हर रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए नेटवर्क से जुड़े छात्र और डॉक्टरों बात करता था हारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हर रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए नेटवर्क से जुड़े छात्र और डॉक्टरों बात करता था हारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने का आरोपी बीडीएस छात्र हारिश हर रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए छात्र और डॉक्टरों से बात करता था और अपने आकाओं के निर्देशों को उनके साथ साझा करता था। हारिश के साथ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई और प्रदेशों के लोग भी संपर्क में थे। अब एटीएस इन छात्र और डॉक्टरों से भी पूछताछ करेंगी।
सहारनपुर के मानकमऊ निवासी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद के निजी कॉलेज में बीडीएस में दाखिल लिया था। हारिश आईएस के संपर्क में आया और खौफनाक साजिश रचने लगा था। कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बैठकर वह लैपटॉप के जरिए कई कई घंटे चैट करता था और उसने देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स व पोस्ट करने वालों को अपने साथ जोड़ लिया था। हैरानी की बात है कि हारिश ने अपनी उम्र के छात्र तो जोड़े ही थे साथ में अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे। एटीएस और अन्य एजेंसियों की जांच में ये सामने आया है वह आईएस के सीनियर लीडरों से ऑन लाइन ट्रेनिंग लेता था। इसके बाद वह अन्य छात्र,डॉक्टर और अन्य लोगों को कौम और धर्म के नाम भड़का कर उन्हें अपने साथ जोड़ लेता था। मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली और मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के छात्र भी उसके संपर्क में थे। जांच में भी सामने आया है कि रविवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद भी अपने घर सहारनपुर नहीं जाता था। हारिश का रूम पार्टनर रविवार को अपने घर अपने रिश्तेदार के यहां चला जाता था। इसके बाद हारिश वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने साथियों से बात करता था। वह एक साथ दो सौ ज्यादा लोगों को जोड़ लेता था और अपने आकाओं से मिलने वाले निर्देशों, उनके लेख और अन्य बातों साझा करता था। अब एटीएस उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जो जो लोग हारिश के संपर्क में थे और उनके साथ ऑन लान जुड़े थे।
Trending Videos