फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer clashes with leopard in field; drives it away after a five-minute struggle, striking it multiple times with a sickle

Moradabad News: खेत पर तेंदुए से भिड़ा किसान, पांच मिनट संघर्ष कर भगाया, दरांत से किए कई बार

Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer clashes with leopard in field; drives it away after a five-minute struggle, striking it multiple times with a sickle
खेत पर तेंदुए से भिड़ा किसान, पांच मिनट संघर्ष कर भगाया, दरांत से किए कई बार
विज्ञापन

चंदूपुरा में खेत में घास काट रहे किसान पर तेंदुए ने बोला था हमला,
ठाकुरद्वारा। गांव चंदूपुरा के जंगल में घास काट रहे किसान को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। किसान ने तेंदुए से पांच मिनट संघर्ष किया और दरांत से भी उस पर कई बार किए। इससे घबराकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। 15 दिन पहले भी तेंदुए ने इस गांव में हमला कर एक पशु को घायल कर दिया था।

गांव निवासी किसान पवन कुमार (40) पुत्र छत्रपाल ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे अपने खेत में घास काट रहे थे उनके साथ उनकी पत्नी कमलेश भी थी। तभी अचानक उन पर तेंदुए ने पीछे से हमला बोल दिया। उनकी पीठ और सीने पर उसने पंजे से कई बार किए। उन्होंने बताया कि तेंदुए को देखकर उनकी पत्नी बेहोश हो गई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं जारी ।पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने अ उस पर दरांत से भी कई बार प्रहार करने में उनका दरांत भी टूट गया। इस बीच पास एक खेतों पर काम कर रहे चावड़ के लोग भी लाठी डंडे लेकर वहां आ गए। इस पर तेंदुआ वहां से भाग कर जंगल के वन क्षेत्र में चला गया। पवन कुमार परिजनों के साथ सीएचसी डिलारी में पहुंचे। वहां उनके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उनका उपचार किया गया। उन्हें एंटी सीरम इंजेक्शन लगाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से आसपास के कई गांव में दहशत है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं मिली है। टीम को भेज कर घटना की जांच कराएंगे। वहां पर 15 दिन पहले पिंजरा लगाया गया था लेकिन तेंदुए की गतिविधि न दिखाई देने पर पिंजरे को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed