{"_id":"69cd856389544e0f2a060f3d","slug":"gas-distribution-halted-due-to-server-down-consumers-created-ruckus-threw-stones-at-agency-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114493-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सर्वर डाउन होने से गैस वितरण ठप, उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सर्वर डाउन होने से गैस वितरण ठप, उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर फेंके पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट के सामने स्थित इंडेन गैस एजेंसी का सर्वर बुधवार को अचानक डाउन हो गया। जिससे एजेंसी से गैस सिलिंडर का वितरण रुक गया। सुबह 11:00 बजे तक सर्वर ठीक नहीं हुआ तो वहां खड़े उपभोक्ता भड़क गए उन्होंने एजेंसी और पुलिस चेक पोस्ट के सामने गैस सिलिंडर देने की मांग को लेकर काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। एजेंसी के कर्मचारी ऑफिस में ताला लगा कर चले गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कुछ लोगों पर एजेंसी की खिड़की पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया।
सुबह से लाइन में उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर देने की मांग को लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने अपनी मांग को लेकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। जाम की जानकारी मिलने पर पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह और अनिल कुमार, काफी पुलिस कर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा और सैकड़ों वहां उसमें फंसे रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया। कर्मचारियों को बुलाकर एजेंसी का ऑफिस खुलवाया गया। कंप्यूटर चेक किया तो सर्वर डाउन पाया गया। दोपहर 3:00 बजे तक सर्वर शुरू नहीं हुआ था। वहां खड़े पानूवाला निवासी उपभोक्ता अजय वीर सिंह ने कहा कि वह सुबह से लाइन में खड़े हुए हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। गांव माधव वाला निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे एजेंसी पर आ गए थे अभी भी लाइन में खड़े हुए हैं। दुल्हापुर निवासी नसीम अहमद का कहना है कि वह चार दिन से सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि सर्वर को अपडेट करने के कारण यह समस्या आ रही है। इंडेन की सभी एजेंसियों पर यह समस्या है। सर्वर को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। बाद में काफी उपभोक्ता निराश होकर एजेंसी से चले गए।
Trending Videos