सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Get the work of SIR campaign completed by 27th

Moradabad News: एसआईआर अभियान के कार्य को 27 तक कराएं पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Get the work of SIR campaign completed by 27th
विज्ञापन
कांठ। निर्वाचन आयोग के निर्देश विधानसभा स्तरीय मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों चले एसआईआर अभियान के शेष रह गए कार्य को 27 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम संत दास पंवार ने सभी एईआरओ और सुपरवाइजरों को दिए हैं।
Trending Videos

बुधवार को कांठ तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों से संबंधित बीएलओ के द्वारा की जा रही मतदाताओं की सुनवाई के कार्य को जल्द पूरा कराएं। वीआरसी निर्वाचन मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि इस अभियान के दौरान 22000 मतदाता नो मैपिंग और 71000 मतदाता लॉजिकल डिस्टेंस में पाए गए थे। जिनमें से अब तक करीब 90000 की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बैठक के दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह, बीडीओ छजलैट आदित्य श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, अनिल कुमार मिश्रा सहित सभी 19 एईआरओ और 46 सुपरवाइजर बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed