{"_id":"69c6ed5c0ed478104f0a9a31","slug":"houses-collapse-due-to-strong-winds-and-rain-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111337-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेज हवा और बारिश से मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेज हवा और बारिश से मकान धराशायी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव के नूरानी मस्जिद मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बिजली की तेज गरज और तेज हवा के साथ आई बारिश के दौरान बुनकर मोहम्मद यूसुफ का पूरा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर कीमती घरेलू सामान टूट गए। वहीं मकान के ऊपर के हिस्से में पल रहे दर्जन भर कबूतरों की भी मौत हो गई।
बुनकर मोहम्मद यूसुफ का कई वर्ष पुराना दो मंंजिल मकान नूरानी मस्जिद इलाके में ईंट भटठा करोबारी अब्दुल मोबीन के सामने बना हुआ था। इस मकान की नींव भी कम गहरी खोदी गई तथा मकान की चारों ओर की पक्की दीवारों को सीमेंट के मसाले की बजाए मिट्टी के गारे की मदद से बनाया गया था। मोहम्मद यूसुफ के मकान के पश्चिम में खाली पड़े प्लॉट को बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी इकरार हुसैन ने खरीद लिया और बृहस्पतिवार सुबह से अपने प्लॉट की यूसुफ के मकान की साइड वाली नींव खुदवानी शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद जब नींव गहराई तक खोदी गई तब बुनकर यूसुफ के मकान की पश्चिम की दीवार गिर गई थी और गिरी दीवार के मलबे में दबकर मजदूर बंटी कश्यप गंभीर घायल हो गया था। पश्चिम की साइड की दीवार गिर जाने से यूसुफ का पूरा मकान चटक गया था। मकान गिरने की आशंका की वजह से कोई सदस्य मकान के अंदर नहीं गया। मोहल्ले के ही ईंट भट्ठा एसोसिएशन बिलारी के तहसील अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाजिद ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली की गड़गड़ाहट के बीच यूसुफ का पूरा मकान धराशायी हो गया।
पीड़ित बुनकर यूसुफ ने बताया कि मकान के मलबे में दबकर उसकी दो पावरलूम मशीन और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यूसुफ ने दावा किया है कि उसे दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान के ऊपर के हिस्से में पल रहे दर्जन भर कबूतरों की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। पीड़ित यूसुफ की सूचना पर सहसपुर हल्के पर तैनात राजस्व लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की। यूसुफ ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
फोटो परिचय-06,07,08,09
Trending Videos