फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jal Nigam forgot to lay a new pipeline in Ward 23 of Thakurdwara.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा के वार्ड 23 में नई पाइपलाइन डालना भूल गया जल निगम

Fri, 31 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam forgot to lay a new pipeline in Ward 23 of Thakurdwara.
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 23 में लाला हरिराम वाली सड़क में जल निगम पानी की नई पाइप लाइन डालने से है भूल गया है।
विज्ञापन

इस वार्ड के नागरिकों इस संबंध में करीब एक सप्ताह पहले नगर पालिका के ईओ को भी अवगत कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। पूरे दिन सभासद के घर के आसपास दो जगह लोग कूड़ा डालते रहते हैं। इससे नागरिक परेशान रहते हैं। वार्ड में स्थित एक हैंडपंप करीब दो वर्ष से खराब है। स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था भी कब्रिस्तान मार्ग के पास नहीं है।

ईओ अशोक कुमार खरवार ने कहा कि सड़क पर कूड़ा डालना गलत है इस बारे में शीघ्र सर्वे कराकर कूड़ा डालने वालों चिह्नित कर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। उनसे कूड़ा डालने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लाल हरिराम वाली गली में नई पाइपलाइन न डालने के बारे में जल निगम को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed