फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jauhar University students sit-in protest ends at midnight In Rampur

UP: जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का बेमियादी धरना आधी रात में खत्म, कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

Tue, 28 Jul 2026 09:22 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
Jauhar University students sit-in protest ends at midnight In Rampur
जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का बेमियादी धरना आधी रात में खत्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में पिछले दस दिनों से चल रहा छात्रों का बेमियादी धरना सोमवार आधी रात को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। यह निर्णय कमिश्नर कोर्ट में अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के आश्वासन के बाद लिया गया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी पढ़ाई और यूनिवर्सिटी के भविष्य को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को आधी रात अफसरों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के  बाद आंदोलनकारी छात्रों ने देर रात धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर मौजूद छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन के इस फैसले का सम्मान करते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई की जाती है तो छात्र दोबारा आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को लेकर जारी ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में छात्र पिछले दस दिनों से परिसर में लगातार धरने पर बैठे थे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। अब कमिश्नर कोर्ट की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां मामले की आगे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed