{"_id":"6a6bb87f94b996b38809a8f8","slug":"kanwariyas-from-rampur-reached-kanth-while-chanting-har-har-mahadev-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114770-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांठ पहुंचे रामपुर के कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांठ पहुंचे रामपुर के कांवड़िये
Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ नगर से होकर कलश कांवड़ लेकर जाते रामपुर के कांवड़िये। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। बृहस्पतिवार से सावन का महीना शुरू हो गया है। जिसमें महादेव का जलाभिषेक करने के लिए उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से लगातार कांवड़ियों की वापसी हो रही है। बृहस्पतिवार को रामपुर के कांवड़िये कांठ नगर व क्षेत्र से होकर निकले तो वातावरण शिवमय हो गया।
शाम रामपुर के चार शिव भक्त कांवड़ियों ने 61 लीटर पवित्र गंगाजल भरी भारी भरकम कलश कांवड़ लेकर कांठ नगर में हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए प्रवेश किया तो स्थानीय श्रद्धालु भी कांवड़ियों के साहस को देखते रह गए। कांवड़ियों ने बताया कि वह हरिद्वार से रामपुर तक की करीब 180 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए 11 अगस्त को सावन की महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बता दें सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए प्रतिवर्ष हरिद्वार से कांवड़िये कांवड़ लेकर आते हैं। पूरे महीने कांठ क्षेत्र से होकर कांवड़ यात्रा चलती है। बिजनौर की जनपद की सीमा से मुरादाबाद जनपद की सीमा में कांवड़िये कांठ से ही प्रवेश करते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा भी तैयारियां की गई हैं।