फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kumar Vishwas: We will give the money.. we will buy the ticket, you will give the name of the attacker to your

कुमार विश्वास ने फिर कसा तंज: पैसे हम देंगे.. टिकट हम खरीदेंगे, बेटे को दोगे आक्रमणकारी का नाम, ऐसा नहीं चलेगा

Fri, 03 Jan 2025 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 02:59 PM IST
सार

कवि कुमार विश्वास ने मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान बॉलीवुड पर तंज कसा। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने बिना नाम लिए एक फिल्म कलाकार के बेटे के नाम पर टिप्पणी की, जिसे 'तैमूर' से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Kumar Vishwas: We will give the money.. we will buy the ticket, you will give the name of the attacker to your
मुरादाबाद में कार्यक्रम के दाैरान कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास इन दिनों अपनी कविताओं से अधिक अपने बयानों के लिए चर्चा में हैं। मुरादाबाद के एक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इससे पहले मेरठ महोत्सव में उनकी अंतर-धार्मिक शादी पर टिप्पणी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसे लोगों ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा था।

विज्ञापन

बेबाक बयान और तीखे तंज

मुरादाबाद में कार्यक्रम के दाैरान उन्होंने बॉलीवुड के कलाकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे पता है यह टिप्पणियां रिकॉर्ड करने के लिए बैठे हैं, लेकिन फिर कह दूं, मायानगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसे हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख दोगे।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ जाहिर हो गया कि उनका इशारा एक फिल्म कलाकार के बेटे तैमूर की ओर था। उन्होंने आगे कहा, “इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते तुम रिजवान रख लेते, उसमान रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला…जिस बदतमीज लंगड़े आदमी ने हमारी मां के साथ बहन के साथ दुष्कर्म किया, वो लफंगा ही मिला तुम्हें प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में कवि की छवि

यह पहली बार नहीं है जब कुमार विश्वास ने इस तरह का बयान दिया हो। उनकी शैली में गहरी और कड़वी बातें आसानी से कहने की विशेषता है। वह अपने विचारों को बिना डर और झिझक के रखते हैं। पिछले कुछ समय से वह हिंदी कविताओं और साहित्य के मंच से अलग, फिल्मी कलाकारों और उनके जीवन पर तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड सितारों पर उनकी टिप्पणियां अब उनके कार्यक्रमों का सामान्य हिस्सा बन गई हैं।

मेरठ विवाद

मेरठ महोत्सव के दौरान भी कुमार विश्वास ने अंतर-धार्मिक शादी पर परोक्ष रूप से टिप्पणी की थी। इस बयान को लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके जीवन से जोड़कर देखा। इन टिप्पणियों ने न केवल सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दिया, बल्कि विश्वास के प्रशंसकों और आलोचकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया भी पैदा की।

दूसरे धर्म में शादी करने पर की टिप्पणी

मेरठ में कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि 'अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए। वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।' अपने इस बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन विश्वास की इस टिप्पणी को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की अंतर-धार्मिक शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बाबा रामदेव पर भी ली चुटकी

इसके अलावा उन्होंने रामदेव बाबा और पतंजलि के प्राॅडक्ट्स पर भी चुटकी ले डाली। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में काव्यपाठ करते हुए कुमार विश्वास कह रहे हैं कि मैंने नवरात्र में उनका नमक खरीदा, मुझे लगता है कि वह अपने प्राॅडक्ट को ऐसे बेचते हैं जैसे नहीं खरीदो तो सनातन धर्म से उसी दिन इस्तीफा।



उसके ऊपर लिखा था 25 लाख पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक, और नीचे जो लाइन लिखी थी एक्सपायरी डेट सात फरवरी। वीडियो में कुमार विश्वास पतंजलि के नमक पर चुटकी लेते नजर आए। इस दाैरान उन्होंने आचार्य बालकृष्ण का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed