{"_id":"69bb144e2f98594d7b03dcdc","slug":"lekhpals-car-collided-when-he-stopped-a-tractor-trolley-loaded-with-soil-moradabad-news-c-284-1-smbd1015-159615-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर लेखपाल की कार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर लेखपाल की कार को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर माफिया ने लेखपाल की कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर लेकर भाग गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर और सुल्तानठेर गांव के बीच का बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर बाद एसडीएम हसनपुर को सूचना मिली कि शहवाजपुर डोर व सुुल्तानठेर के जंगल में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेखपाल संजय कुमार कार से खनन स्थल की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनको मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। लेखपाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का इशारा किया। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लेखपाल की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेखपाल ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम से जानकारी ली। हसनपुर तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल की कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है। संवाद
Trending Videos