{"_id":"6a72fe390bdffa3a730111a4","slug":"leopard-chewed-through-bone-of-santosh-head-and-neck-tore-open-his-stomach-and-chest-reveal-post-mortem-report-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर और गर्दन की हड्डियां चबाईं, फाड़ दिया पेट और सीना, तेंदुए ने संतोष के चेहरे का मांस भी नोच-नोचकर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर और गर्दन की हड्डियां चबाईं, फाड़ दिया पेट और सीना, तेंदुए ने संतोष के चेहरे का मांस भी नोच-नोचकर खाया
Wed, 05 Aug 2026 03:06 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:06 PM IST
सार
मुरादाबाद में तेंदुआ महिला संतोष के सिर और गर्दन की हड्डियां तक चबा गया था। तेंदुए ने संतोष का पेट और सीना फाड़ दिया था। चेहरे का मांस भी नोच-नोचकर खा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
moradabad leopard attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में तेंदुए के हमले में मारी गई संतोष का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। तेंदुए ने संतोष के सिर और गर्दन की हड्डियां चबा लीं थीं। चेहरे का मांस भी नोच-नोचकर खाया। सीना और पेट तो पूरी तरह से फाड़ दिया था। हाथ और कंधे से भी मांस नोचा है।
मंगलवार को जारी हुई लालापुर पीपलसाना निवासी संतोष के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव निवासी संतोष देवी (45) पर सोमवार की दोपहर को तेंदुए ने उस वक्त हमला कर दिया था जब वह गन्ने के खेत में काम कर रही थी।
मां को बुलाने खेत पर पहुंची रविता ने देखा कि तेंदुए ने उसकी मां की गर्दन पकड़ रखी है और खेत के भीतर ले जा रहा है। रविता ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे और तेंदुए को घेरने की कोशिश की लेकिन वह शव छोड़कर भाग गया था।

तेंदुए ने पूरी तरह से खा लिया था चेहरा
तेंदुए ने संतोष का सिर और चेहरा खा लिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चेहरा पूरी तरह से खा लिया था। सिर की हड्डियां तक चबा लीं। गर्दन की कई हड्डियां तो गायब मिलीं हैं। पेट और सीने का भी मांस खा लिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग टीम जुटी है। ड्रोन और अन्य संसाधनों के जरिये तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पिंजरे और जाल भी लगाए गए हैं।
संतोष पर तेंदुए का हमला
मुरादाबाद के लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में सोमवार की सुबह खेत में पशुओं के हरे चारे के लिए गन्ने की पत्ती उतार रही महिला संतोष देवी (45) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया। सीने से भी मांस नोचा है। मां को बुलाने खेत पर गई बेटी ने तेंदुए को देखा तो शोर मचा दिया।

आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो तेंदुआ शव छोड़कर भाग गया। पुलिस और वन विभाग के अफसरों का कहना है कि तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया है। शरीर के दूसरे हिस्सों से भी मांस नोचा है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठने दिया।
लोगों ने तेंदुए को पकड़ने और महिला के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने लोगों को हर मदद करने का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि लालापुर पीपलसाना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी की पत्नी संतोष देवी सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में पशुओं के लिए गन्ने से पत्ती उतारने गईं थीं।
खेत के बीच में जाकर वह हरी पत्ती उतार रहीं थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। हल्ला तब मचा जब संतोष देवी की बेटी रविता अपनी मां को बुलाने करीब साढ़े बारह बजे खेत पर गई। रविता ने जो बताया उसके मुताबिक जब वह खेत पर पहुंची तो तेंदुआ उसकी मां के ऊपर बैठा था और मांस नोच रहा था।
वह वहां से भागी और शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। तेंदुए को घेरने की भी कोशिश की लेकिन वह भाग गया। कुछ ही देर में यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इन लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
शव भी नहीं उठने दिया। किसी तरह पुलिस शव को पिकअप में रखकर जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया। परिवार को आर्थिक मदद और तेंदुए को पकड़ने की मांग गूंजने लगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा देकर शांत किया।