फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP Conducts Candidate Survey in Moradabad Ahead of 2027 UP Polls

UP: सपा भी सर्वे की राह पर, साइकिल की सवारी को सामने आए इतने नाम; भाजपा को टक्कर देने के लिए ये है खास प्लान

Wed, 05 Aug 2026 03:07 PM IST
Sharukh Khan मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 05 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी भी सर्वे की राह पर है। दो चरणों में साइकिल की सवारी के लिए कई नाम सामने आए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा के लिए अभी तक दो सर्वे हो चुके हैं। ये दोनों सर्वे जिले में भाजपा के कब्जे वाली सीट मुरादाबाद नगर और कुंदरकी पर कराए गए हैं। अब तक के दो सर्वे में नगर और कुंदरकी सीट के लिए लोगों के बीच आठ दावेदारों के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा रही।

विज्ञापन
SP Conducts Candidate Survey in Moradabad Ahead of 2027 UP Polls
SP Conducts Candidate Survey - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए मुरादाबाद में भाजपा की तरह सपा भी सर्वे की राह पर है। अभी तक हुए सर्वे के दो चरणों में साइकिल की सवारी के लिए नगर और कुंदरकी सीट पर आठ दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे करने वाली एजेंसी के सामने नगर सीट से जो चार नाम सामने आए हैं, उनमें तीन हिंदू हैं। 
विज्ञापन


सर्वे के इस फीडबैक को अगर सपा टिकट के फैसले में आधार बनाती है और नगर विधानसभा क्षेत्र से सपा किसी हिंदू को आजमाती है तो भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। सियासत में धीरे-धीरे व्यापक सोच को तरजीह दे रही सपा ने मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र में रुचिवीरा को उम्मीदवार बनाकर भी विपक्षियों को चौंका दिया था। 
विज्ञापन


दूसरे दलों का मानना था कि मुरादाबाद से सपा का उम्मीदवार हिंदू हो ही नहीं सकता। तब विपक्षियों को चकमा देते हुए सपा ने मुरादाबाद में रुचिवीरा का टिकट भी अंतिम समय में तय किया था। मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदुओं में भी लोकप्रिय पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन को मैदान से हटाकर रुचिवीरा को उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबके बीच चुनाव परिणाम रुचिवीरा के पक्ष में आने से यह संदेश भी गया था कि सांगठनिक स्तर पर ही नहीं, सपा के कोर वोट बैंक कहे जाने वाले मुस्लिमों की सोच भी बदल रही है।

 

सपा के लिए अभी तक दो सर्वे हुए
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा के लिए अभी तक दो सर्वे हो चुके हैं। ये दोनों सर्वे जिले में भाजपा के कब्जे वाली सीट मुरादाबाद नगर और कुंदरकी पर कराए गए हैं। अब तक के दो सर्वे में नगर और कुंदरकी सीट के लिए लोगों के बीच आठ दावेदारों के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा रही।


 

इनमें मुरादाबाद नगर सीट से पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, लाखन सिंह सैनी और राहुल सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि कुंदरकी सीट से पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, जिला पंचायत सदस्य नावेद बबलू और अनीस चौधरी के नाम चर्चाओं में रहे।

 

सर्वे में नगर सीट से भले ही उक्त नामों की चर्चा रही हो लेकिन इसके अलावा कुछ और सपा नेताओं के नाम भी हैं, जो टिकट के मजबूत दावेदारों में हैं। फिलहाल जिला स्तर पर अभी टिकट के दावेदारों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर से इस बाबत कोई दिशा निर्देश भी जारी नहीं किए गए हैं।

सर्वे प्रदेश स्तर से कराए जाते हैं, जो गोपनीय होते हैं। सर्वे करने वाली एजेंसी सीधे प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में रहती है। विधानसभा टिकट के लिए अभी आवेदन लेने की शुरुआत नहीं हुई है। - जयवीर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
 

नगर सीट के दावेदारों में ये भी शामिल
नगर सीट से सपा के टिकट के दावेदारों में अतहर अंसारी, सरताज अंसारी, तालिब अंसारी, इमरान, बीके सैनी, जयपाल सिंह सैनी, राजीव सिंघल, नरेश शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं, कुंदरकी सीट से जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा, आशकार पाशा के नाम भी चर्चा में हैं।

 

कुंदरकी सीट पर दो सांसदों की भी नजर
कुंदरकी सीट पर दो सांसदों की भी नजर है। ये दोनों सांसद दूसरे जिले से ताल्लुक रखते हैं। इसमें एक सांसद अपने पिता और दूसरे सांसद अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। वहीं, एक विधायक की भी कुंदरकी सीट पर निगाह है।

उपचुनाव में सपा ने गंवाई थी कुंदरकी सीट
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने जिले की छह में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने पर कुंदरकी में हुए उपचुनाव में सपा यह सीट हार गई थी। मुरादाबाद नगर सीट पर पिछले दो चुनाव से सपा को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

 

जिले की चार सीटों पर बदलाव के मूड में नहीं सपा
सर्वे के दो चरण मुरादाबाद नगर और कुंदरकी सीट तक ही सीमित रहने से संकेत मिल रहे हैं कि सपा मुखिया मुरादाबाद जिले की शेष चार सीटों पर मौजूदा चेहरों में बदलाव के मूड में नहीं हैं। यह चार सीटें मुरादाबाद देहात, कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी हैं। इन पर पिछले चुनाव में सपा ने जीत हासिल की थी। पार्टी नेता बताते हैं कि लखनऊ में एक मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके हैं कि फिलहाल जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कहीं भी नगर सीट पर सर्वे कराने का इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed