फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Lalpur Bastaur.

Moradabad News: लालपुर बस्तौर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Lalpur Bastaur.
मैनाठेर। गांव लालपुर बस्तौर में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के भाई अरमान के अनुसार उसकी बहन अंजाना (30) की शादी 2016 में क्षेत्र के ही ग्राम लालपुर बस्तौर निवासी ट्रक चालक मुजस्सिर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अंजाना को परेशान करते थे। इसे लेकर पति-पत्नी और ससुरालियों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अंजाना की हत्या की गई। अरमान के अनुसार बुधवार सुबह परिवार को अंजाना की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अंजाना चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। अंजाना के परिवार में चार माह की बेटी मन्नत, नौ वर्षीय फैसल, सात वर्षीय हैदर और पांच वर्षीय मरियम है। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि मृतका के भाई सुबहान की तहरीर पर पति मुदस्सिर, सास परवीन, अमरीन, फाईन, फरहा, मुजम्मिल, मुकम्मिल, फारूक, आमना और सुबहान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या चार, पांच और छह भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed