सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Blackmailed for six months by making a video, victim became pregnant

Moradabad: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर छह माह तक किया ब्लैकमेल, पीड़िता हो गई गर्भवती

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनाठेर में किशोरी से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 

Moradabad: Blackmailed for six months by making a video, victim became pregnant
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र में 13 साल की एक किशोरी से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। छह माह तक आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर मां ने पूछताछ की तो आपबीती सुनाई।

Trending Videos


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों में 70 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। पीड़िता के पिता ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गांव के पास ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाग की रखवाली करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह माह पहले वह मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी  खाना बनाने घर चली गई थी। 13 साल की बेटी आम के बाग में मौजूद थी। तहजीब वहां पहुंच गया और उसकी 13 साल की बेटी को तमंचा दिखाकर गन्ने के खेत में ले गया।

आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। अगले दिन तहजीब ने इस घटना का वीडियो किशोरी को दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चार दिन के बाद आरोपी तहजीब ने आलम, कल्लू और एक अन्य को बुला लिया।

चारों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी पिछले छह माह से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। तबीयत खराब होने पर मां किशोरी को डॉक्टर के पास ले गई तो पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मैनाठेर थानाक्षेत्र के तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार निवासी तहजीब, आलम, 70 वर्षीय कल्लू और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed