फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad bunty babli dupes people in name of government job arrested

Moradabad: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, वारदात के बाद बदल लेते थे पहचान

Mon, 20 Mar 2023 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Mar 2023 03:59 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि वह युवकों को सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी और कूटरचित नियुक्तिपत्र दे देते थे....

विज्ञापन
Moradabad bunty babli dupes people in name of government job arrested
मुरादाबाद में गिरफ्तार बंटी और बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी विभाग में युवक और युवतियों की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले बबली बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रकम लेने के बाद पीड़ितों को फर्जी नियुक्तिपत्र दे देते थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मझोला के मोहल्ला दोराहे की मढ़ईया बुद्धि विहार निवासी माया पत्नी विजय पाल सिंह ने सात मार्च को मझोला थाने में बैंक कॉलोनी खुशहालपुर निवासी विनोद और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपियों उसे झांसा दिया था कि वह पांच लाख रुपये में उसकी बेटी स्वाति की नौकरी डूडा ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लगा देंगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने रकम लेने के बाद फर्जी नियुक्तिपत्र सौंप दिया था। रविवार को पुलिस ने विनोद कुमार सैनी और उसकी पत्नी सीमा सैनी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पति-पत्नी मूलरूप से संभल के नखासा थानाक्षेत्र के भड़वाड़ा निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी के बाद बदल लेते थे नाम-पता

आरोपियों ने बताया कि वह युवकों को सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी और कूटरचित नियुक्तिपत्र दे देते थे, जब तक उन लोगों को जानकारी होती थी, तब तक वह दूसरे नाम पते के अपने आधार कार्ड व पहचान पत्र से रहने का स्थान बदल देते थे।

आरोपियों ने बताया कि वह मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, अमरोहा 20 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये ठग चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से 02 फर्जी नियुक्ति पत्र, चार अलग अलग नाम व पते के आधार कार्ड व आई कार्ड, चार अलग,अलग बैंकों की पासबुक , 2600 रुपये, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed