सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime News: Stone pelting in land dispute, commotion due to finding animal remains

Moradabad Crime News: जमीन के विवाद में जमकर पथराव, मुंडिया मलूकपुर में पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकबड़ा के धनपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर पथराव हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुंडिया मलूकपुर में पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया।

Moradabad Crime News: Stone pelting in land dispute, commotion due to finding animal remains
मुरादाबाद पुलिस गश्त करती हुई - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे के परिवार में जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पाकबड़ा के धनपुरा गांव में महबूब और उसके भतीजे सुहेल के परिवार रहते हैं।

loader
Trending Videos


बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में जमीन के लिए विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घरों की छतों से पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पथराव में दोनों परिवारों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के महबूब अली और मोहम्मद हसन और दूसरे पक्ष से सुहेल और शाहे आलम हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कांशीराम नगर के कंपोजिट स्कूल के ताले तोड़कर चोरी 
मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर कंपोजिट विद्यालय के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रत्नेश बाला ने दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार देररात चोर विद्यालय में घुस गए और प्रधानाचार्य कक्ष से चार बैटरियां, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, स्पीकर, एलसीडी चोरी कर ले गए।

सामान चोरी होने से स्मार्ट क्लास का संचालन रुक गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

मारपीट में घायल वृद्ध की हालत गंभीर, मेरठ रेफर 
कांठ थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी जिले सिंह और सूरज सिंह में मंगलवार को कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बुधवार की सुबह सूरज सिंह और उसके बेटे हाथों में लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार लेकर जिले सिंह के घर में घुस आए और जमकर मारपीट की थी।

मारपीट में जिले सिंह और उनका बेटा विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी ने जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से डॉक्टरों ने जिले सिंह को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। बाद में मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उनकी हालत अभी भी गंभीर है।

दुष्कर्म के प्रयास में पति समेत छह पर केस दर्ज 
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व ननदोई पर दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह उधमसिंह नगर के थाना कुंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दो साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2024 को ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसका गर्भपात करा दिया। होश आने पर उसने मायके वालों को सूचना दी तो वह पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए।

इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदश पर पुलिस ने महिला के पति व ननदोई समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्लॉट के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग 
मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में प्लाॅट के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। मझोला के गागन वाली मैनाठेर निवासी जहीर और मुसर्रफ के बीच प्लाॅट को लेकर विवाद चल रहा है।

मुसर्रफ ने दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसके दो बेटे शमी और जीशान कहीं से घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान जहीर, उसके भाई शाने आलम, बेटे अबुल, अशरफ, उसके बेटे मुजम्मिल व सालिम ने शमी और जीशान को घेर लिया और मारपीट की।

इसी दौरान तमंचे से फायर भी किया। दूसरी ओर से जहीर की पत्नी नुसरत ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि बेटा अबुल दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मुसर्रफ, उसके बेटे मो. शमी व जीशान और नौशाद, उसके भाई इमरान और इरशाद ने अबुल को घेर लिया और हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। 

मुगलपुरा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराए केस में बताया कि दो सितंबर की शाम वह घर से बाहर गई थी। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी मौजूद थी। इसी दौरान मुगलपुरा थानाक्षेत्र के वारसी नगर निवासी अनस उसके घर में घुस गया और आरोपी ने पीड़िता की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया था। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि आरोपी अनस को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मुंडिया मलूकपुर में पशुओं के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मुंडिया मलूक के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के गांवों के लोग मौके पर जुट गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गड्ढा खुदवाकर अवशेष दबा दिए।

बृहस्पतिवार की सुबह मुंडिया मलूकपुर के लोग अपने खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि जंगल में ईदगाह के पास पशु के अवशेष पड़े हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मुंडिया मलूकपुर समेत अन्य गांवों के लोग भी आ गए। सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ हाईवे राजेश कुमार, एसएचओ मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली।

टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed