सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dumper Collides with Vikram on Thakurdwara Highway; Two Dead

Moradabad: ठाकुरद्वारा हाईवे पर डंपर ने विक्रम को मारी टक्कर, 150 मीटर तक घसीटते ले गया; दो लोगों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 22 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने विक्रम को टक्कर मारकर करीब 150 मीटर तक घसीट दिया। इसमें चालक गुल हसन और एक महिला की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हुए है। 

Moradabad: Dumper Collides with Vikram on Thakurdwara Highway; Two Dead
ठाकुरद्वारा में हुए हादसे में दो की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे विक्रम को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर विक्रम को करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

Trending Videos


हादसे में विक्रम चालक गुल हसन (45) निवासी गांव मासूमपुर, थाना डिलारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात महिला ने भी दम तोड़ दिया। सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर विधायक नवाब जान मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिल राहत कार्य शुरू किया। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना पर दुख जताया। साथ ही सीओ से हाईवे पर डंपरों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed