{"_id":"6af167d4d2fc5ef1c40da4bf","slug":"moradabad-son-of-a-utensil-businessman-shot-dead-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: बर्तन कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, ढाबे पर चाय पीते समय लेन देन को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: बर्तन कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, ढाबे पर चाय पीते समय लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
सार
मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ढाबे पर दिवाली की रात रुपये मांगने के विवाद में मोहसिन और सरताज ने पाकबड़ा निवासी बर्तन कारोबारी के बेटे अब्दुल्ला (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर दिवाली वाली रात करीब साढ़े नौ बजे ढाबे पर पाकबड़ा के बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय अब्दुल्ला अपने साथियों के साथ ढाबे पर बैठकर चाय पी रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी आ गए। इस दौरान अब्दुल्ला ने मोहसिन और सरताज चौधरी से पूर्व में दिए गए अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उससे झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपियों ने अब्दुल्ला को गोली मार दी गई। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अब्दुल्ला को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला के पिता की तहरीर के आधार पर मोहसिन और सरताज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।