सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Threat to blow up post office; Police and Bomb Disposal Squad scour premises for one hour

Moradabad: डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, एक घंटे तक पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने खंगाला परिसर

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

 डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुरादाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड के साथ मुख्य डाकघर परिसर को एक घंटे तक खंगाला गया।

Moradabad: Threat to blow up post office; Police and Bomb Disposal Squad scour premises for one hour
मुरादाबाद में डाकघर की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देश भर के कई डाकघरों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुरादाबाद में भी पुलिस अलर्ट हो गई। शुक्रवार की दोपहर पुलिस बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड के साथ मुख्य डाकघर पहुंच गई। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और बम निरोधक दल को देखकर कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


टीम ने डाकघर का कोना-कोना सर्च किया। पिछले कई दिन से देशभर के कई डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। शुक्रवार को इस संबंध में कुछ डाकघरों को ईमेल भेजे गए। बताया जा रहा है कि बरेली डाकघर को ईमेल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बरेली के डाकघर के अधिकारियों ने मुरादाबाद के डाकघर अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि सभी जगह डाकघरों को जांच कराया जा रहा है। मुरादाबाद में भी पुलिस अधिकारियों से बात कर जांच कराई। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे सिविल लाइंस बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड के साथ डाकघर पहुंच गई।

करीब एक घंटे तक जांच चली। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कई डाकघरों को धमकी मिली थी। इसके बाद मुरादाबाद में जांच कराई है।

डिप्टी पुलिस अधीक्षक डाकघर विनय कुमार यादव ने बताया कि बरेली के अधिकारियों ने सूचना दी गई कि सभी जगह डाकघरों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद हमने भी पुलिस से संपर्क कर डाकघर की जांच कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed