{"_id":"69c448a124852eebd40a4d16","slug":"nine-mnrega-audit-teams-will-be-formed-in-bilari-block-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111314-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी ब्लॉक में नौ मनरेगा ऑडिट टीमों का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी ब्लॉक में नौ मनरेगा ऑडिट टीमों का होगा गठन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम पंचायतों का मनरेगा सोशल ऑडिट करने के लिए गठित होने वाली टीमों के सदस्यों की नियुक्ति के लिए बुधवार दोपहर ब्लॉक मुख्यालय पर आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार प्रक्रिया दोपहर से लेकर शाम तक जारी रही। इस दौरान कुल 88 लोगों ने आवेदन किए।
बिलारी ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों में होने वाले मनरेगा योजना के कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना का सोशल ऑडिट कराया जाता है। इस सोशल ऑडिट की टीम में चयन के लिए आवेदकों द्वारा पहले आवेदन करना पड़ता है उसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया में पास होना होता है। ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल नौ सोशल ऑडिट टीमों का गठन किया जाना है एक टीम में चार सदस्य शामिल किए जाएंगे। इसके लिए 36 लोगों को चुना जाना है।
ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीम के सदस्यों का चयन किए जाने की बाबत बुधवार को आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। बताया गया कि निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाली और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला आवेदकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। टीम सदस्यों को शासन की ओर से निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा। मौके पर बीडीओ और जिला विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos