सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officials briefed on the auction process of enemy property

Moradabad News: अधिकारियों ने शत्रु संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया की जानकारी दी

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Officials briefed on the auction process of enemy property
विज्ञापन
बिलारी। तहसील सभागार में मंगलवार दोपहर पहुंचे अधिकारियों ने वकीलों और अन्य लोगों को शत्रु संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रक्रिया में प्रदेश शासन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में यूपी प्रभारी प्रशांत सैनी पहुंचे जबकि तहसीलदार प्रवीण कुमार और रजिस्ट्रार कानूनगो यशपाल गिरि भी मौजूद रहे। इस दौरान बिलारी तहसील के ग्राम अजमतपुर के रकबे में स्थित चार खेतों की शत्रु संपत्तियों की आगामी 26 मार्च को होने वाली नीलामी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि गाटा संख्या 152, 174,437 और 458 शत्रु संपत्ति की शासन द्वारा निर्धारित मालियत के अनुसार नीलामी होनी है। यह नीलामी आगामी 26 मार्च को एमएस टीसी पोर्टल पर ऑनलाइन होगी। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वालों को 25 मार्च तक ऑनलाइन निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार सिंह समेत अनेक बार पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों ने तहसील सभागार में पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की जानकारी ली।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed