UP: मुरादाबाद जिले में 82 हजार से अधिक मतदाता मिले डुप्लीकेट, 900 बीएलओ कर रहे हैं सूची का सत्यापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में 900 बीएलओ को लगाया गया है। अब तक 82 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ई-बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अब छह अक्तूबर तक होगा। सोमवार को इसकी अंतिम तिथि थी जिसे बढ़ा दिया गया है। एडीएम प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं।
मुरादाबाद जनपद में 900 से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। इसमें वह नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने आदि का ऑनलाइन डाटा दर्ज कर रहे हैं। 29 सितंबर की दोपहर तक ई-बीएलओ एप पर दो लाख 32 हजार 734 मतदाताओं की प्रविष्टियां दर्ज की गईं।
इसमें नए मतदाता एक लाख 33 हजार 784 हैं जबकि 16 हजार 168 मतदाताओं के विवरण में संशोधन किया गया। वहीं 82 हजार 782 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
आठ ब्लॉक में चुने जाएंगे 643 ग्राम प्रधान
अगले वर्ष प्रस्तावित पंचायत चुनाव में मुरादाबाद जनपद के आठ ब्लॉकों में 643 ग्राम प्रधान, 39 जिला पंचायत सदस्य और 972 बीडीसी के लिए मतदान होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को अपडेट कराया जा रहा है।
ई-बीएलओ एप पर दर्ज तहसीलवार आंकड़े
तहसील जुड़े नाम संशोधित नाम हटाए
मुरादाबाद 46718 4102 27393
ठाकुरद्वारा 36382 2982 20470
बिलारी 34470 4298 23272
कांठ 16214 4786 11647
अभी छह अक्तूबर तक ऑनलाइन डाटा दर्ज हो सकेगा। ई-बीएलओ एप के अलावा बीएलओ ऑफलाइन भी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इनको एसडीएम के पास जमा किया जाएगा। इसके बाद पूरा डाटा संकलित किया जाएगा। - गुलाब चंद्र, एडीएम प्रशासन