फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Owaisi takes aim at Akhilesh and the INDIA alliance, says Muslims should choose their own leader

अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, नेता बनेगा: अखिलेश-इंडिया गठबंधन पर ओवैसी का हमला, बोले- मुसलमान खुद चुनें लीडर

Sun, 18 Oct 2026 08:46 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 18 Oct 2026 08:46 PM IST
सार

रामपुर के टांडा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवा अब दूसरों के लिए दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपना नेतृत्व खुद करेंगे। मुसलमानों को अपना नेता खुद चुनना होगा।

विज्ञापन
Owaisi takes aim at Akhilesh and the INDIA alliance, says Muslims should choose their own leader
रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करते एआईएमआईएम नेता ओवैसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपना नेता खुद चुनना होगा। कुछ लोग चाहते हैं कि अब्दुल नेता न बने बल्कि उनके लिए दरी बिछाने का काम करे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपने राजनीतिक नेतृत्व के लिए खुद आगे आना होगा। सही दिशा में मतदान करके ही समुदाय का भला किया जा सकता है। ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस का मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है।

विज्ञापन
Trending Videos

बंगाल की घटना पर सरकार को घेरा
जनसभा से पहले ओवैसी ने एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की। पश्चिम बंगाल में पूजा पंडाल में हुई दुर्घटना को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दुर्घटना के लिए सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेंगी तो हम चुप नहीं बैठ सकते।

विज्ञापन

2027 के चुनाव की तैयारी का दावा
विधानसभा चुनाव 2027 में रामपुर की सियासी स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है। रामपुर में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें सभी समाज के लोगों का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी को अलग करने वाली नहीं है।

आजम खां के लिए की दुआ
सपा नेता आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करते हैं कि उनकी सभी तकलीफें और मुश्किलें दूर हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed