सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested five accused in a plot to kidnap a factory owner.

Moradabad News: फैक्ट्री मालिक के अपहरण की साजिश पर पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested five accused in a plot to kidnap a factory owner.
विज्ञापन
मैनाठेर। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एक फैक्ट्री मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती वसूलने की तैयारी में थे।जानकारी के अनुसार पुलिस को उमरी-सब्जीपुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में मौजूद पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में शारिक उर्फ लाला, इमरान, जाने आलम, रिजवान उर्फ बड़ा और एक अन्य इमरान शामिल हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू, बेहोश करने वाले इंजेक्शन व सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, सेलोटेप, मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मैनाठेर क्षेत्र स्थित डिजाइन वर्ल्ड आईएनसी फैक्ट्री के मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती मांगने की योजना बना रहे थे। इस साजिश में फैक्ट्री में कार्यरत एक आरोपी ने मालिक की गतिविधियों की रेकी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed