{"_id":"6a836b5278690097d3055ffe","slug":"rain-brings-relief-from-the-heat-crops-benefit-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115028-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को मिला फायदा
Tue, 18 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाई है। रविवार की रात क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश हुई, जिसके बाद सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के चलते सड़कों और विभिन्न स्थानों जल जमाव भी हुआ, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जल जमाव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। वहीं बारिश को किसानों ने फसलों के लिए लाभकारी बताया है। खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से फसलों की सिंचाई की जरूरत काफी हद तक पूरी होगी और फसलों को फायदा पहुंचेगा। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।