{"_id":"6a1309f852b871f1ce044676","slug":"rampur-5th-grade-student-mauled-by-pack-of-dogs-attacked-while-playing-with-friends-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पांचवीं के छात्र को कुत्तों के झुंड ने नोंचा, दोस्तों के साथ खेलने के दाैरान हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पांचवीं के छात्र को कुत्तों के झुंड ने नोंचा, दोस्तों के साथ खेलने के दाैरान हमला, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 24 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने कक्षा पांच के छात्र पवन (10) पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुत्तों के हमले में जख्मी छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रामपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुत्तों के झुंड ने पवन (10) पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। केमरी के गंगापुर कदीम गांव निवासी कांता प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा पवन कक्षा पांच का छात्र है। सुबह वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और उस पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने बालक को जमीन पर गिराकर कई जगह नोंच लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बच्चे आवारा कुत्तों पर हमला कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रभावी अभियान नहीं चला रहे।
Trending Videos
गांवों और शहरों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भय बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
जल्द ही टीम कुत्तों को पकड़ेगी। अभी बोर्ड से स्वीकृति नहीं हो सकी है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद टीम को फील्ड पर लगाया जाएगा और कुत्तों का बधियाकरण कराया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी ईओ रामपुर