सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Remove dilapidated ambulances, fix water and cooler facilities' — Deputy CM visits Moradabad Hospital

UP: 'कबाड़ एंबुलेंसों को हटाएं, पानी-कूलर व्यवस्था दुरुस्त करें', डिप्टी सीएम पहुंचे मुरादाबाद जिला अस्पताल

डिजिटल टीम, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 24 May 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हीट वेव को लेकर अस्पताल में पेयजल, कूलर और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा कबाड़ एंबुलेंस हटाने के आदेश भी दिए।

'Remove dilapidated ambulances, fix water and cooler facilities' — Deputy CM visits Moradabad Hospital
मुरादाबाद के जिला अस्पताल का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को उपचार व्यवस्था और अस्पताल के रखरखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।



अस्पताल परिसर में खड़ी कबाड़ एंबुलेंसों को जल्द हटाने के लिए भी कहा गया। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि मरीजों को जरूरत की हर सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को हीट वेव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल, कूलर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos


इससे पहले डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed