{"_id":"6a13e256b5f85e161905208f","slug":"wife-and-sister-in-law-had-planned-pawan-killing-a-week-in-advance-another-husband-murdered-in-moradabad-up-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर, हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था, पवन की हत्या करनी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर, हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था, पवन की हत्या करनी है
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 25 May 2026 11:55 AM IST
सार
यूपी में एक और पति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमियों के साथ मिलकर हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था कि पति पवन की हत्या करनी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि हत्या के बाद जहर इसलिए दिया कि पवन की मौत को आत्महत्या का रूप दिया सके।
विज्ञापन
1 of 13
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में अफेयर में एक और पति की बलि दी गई है। मुरादाबाद से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपियों ने पहले उसे करंट लगाया था, इसके बाद उसे जहर दे दिया। आरोपियों ने क्रूरता से उसे मौत दी।
दरअसल, मृतक पवन कुमार ठाकुर को मारने के लिए पत्नी आंचल ने बहन शिखा के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले साजिश रच ली थी। शनिवार का दिन तय कर दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले ही बुला लिया था। शाम को घर में घुसते ही पवन को बंधक बनाकर डंडों के पीटा।
2 of 13
पवन की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
करंट के झटके दिए और बाद में जबरन जहर पिला दिया। बेसुध होने पर उसे सीढ़ी के नीचे धक्का दे दिया। ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी, साली और दोनों के प्रेमी चंद मिनटों में ही टूट गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos
3 of 13
घटना के बारे में बताते पवन के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी अभिनव द्विवेदी के अनुसार चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात अपने छोटे भाई पवन ठाकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पवन की पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा, पत्नी का प्रेमी अंकित और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बहनों
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पवन की पत्नी आंचल गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके तहेरे जेठ के बेटे अंकित से प्यार करती थी। जानकारी मिलने पर पवन ने विरोध किया। भाई ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध में बाधक बनने और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर साजिश के तहत पवन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
5 of 13
पवन हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
करंट के झटके दिए और जहर देकर सीढ़ियों से धकेल दिया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी मझोला रविंद्र कुमार और अपराध निरीक्षक मुजम्मिल खां ने पवन की हत्यारोपी पत्नी आंचल, मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके प्रेमी अंकित, उसकी बहन शिखा और शिखा के प्रेमी मझोला के जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।