सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad records 42-degree temperature; PRD worker on traffic duty collapses, dies

UP: मुरादाबाद में 42 डिग्री तापमान, चाैराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में लगा पीआरडी कर्मी गश खाकर गिरा, चली गई जान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 25 May 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में भीषण गर्मी के बीच मधुबनी तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान किशन स्वरूप (50) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। तेज धूप में ड्यूटी के दौरान वह चक्कर खाकर गिर पड़े थे। इसके बाद साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे। 

UP: Moradabad records 42-degree temperature; PRD worker on traffic duty collapses, dies
भीषण गर्मी के बीच पीलीकोठी चाैराहे का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में 42 डिग्री तापमान में मधुबनी तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में लगा पीआरडी कर्मचारी दोपहर डेढ़ बजे अचानक गश खाकर गिर गया। साथी उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं।



देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है। थाना पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत निवासी पीआरडी कर्मचारी किशन स्वरूप (50) की ड्यूटी रविवार सुबह छह बजे से मधुबनी तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धूप और उमस के बीच किशन स्वरूप अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़े। उस दौरान डिप्टी सीएम का जिला अस्पताल निरीक्षण चल रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीआरडी जवान को उठाकर छांव में लिटाया।
विज्ञापन
Trending Videos


पानी पिलाने के साथ शरीर पर पानी के छींटे मारे गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। तब तक डिप्टी सीएम निरीक्षण कर अस्पताल से निकल चुके थे।

बेहोश कर्मचारी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ईसीजी समेत जरूरी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जुनैद अंसारी ने बताया कि हो सकता है कि हीट स्ट्रोक के कारण दिल की धड़कन रुक गई हो। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed