सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: SP State Secretary Pistol License Revoked; Petrol Pump Sealed After Son Fired IOC Official

रामपुर: सपा प्रदेश सचिव का पिस्टल लाइसेंस निरस्त, पेट्रोल पंप सील, आईओसी अधिकारी पर बेटे ने की थी फायरिंग

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 21 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर की कार पर फायरिंग मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर के बेटे और उसके चचेरे भाई का नाम सामने आने के बाद डीएम उनका पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके साथ ही शाहबाद स्थित उनके एक पेट्रोल पंप में अनियमितता मिलने पर उसे सील कर दिया गया है।

Rampur: SP State Secretary Pistol License Revoked; Petrol Pump Sealed After Son Fired IOC Official
गश्त करती रामपुर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर फायरिंग मामले में डीएम ने सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही उनके एक पेट्रोल पंप को सील किया गया है।

Trending Videos


दूसरे पेट्रोल पंप की जांच चल रही है। उधर, सुरेंद्र सागर ने दोनों पेट्रोल पंप अपने जानने वाले के बताए हैं। आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी के घर के बाहर 14 जनवरी रात उनकी कार पर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया था कि फायरिंग करने वाले सपा नेता सुरेंद्र सागर का बेटा हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन हैं। हालांकि उस समय सुरेंद्र सागर बसपा में थे। पुलिस ने दो माह पहले दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने इस मामले में डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार घटना में प्रयुक्त पिस्टल सुरेंद्र सागर की थी। उनके बेटे ने उसका प्रयोग किया था। जो लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन है।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सुरेंद्र सागर का पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके अलावा उनके दो पेट्रोल पंप की जांच की गई। जांच में शाहबाद स्थित पेट्रोल पंप में अनियमितता पाई गई। इस कारण पंप को सील कर दिया। दूसरे पंप की जांच चल रही है।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। एक पेट्रोल पंप को अनियमितता के चलते सील किया गया है। दूसरे की जांच जारी है।
अजय कुमार द्विवेदी, डीएम रामपुर

पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की सूचना है। एक पंप सील कर दिया गया है। ये उनके दोस्त का है। दूसरा पेट्रोल पंप की जांच की जा रही है। ये भी उनके मित्र का है। प्रशासन ने पंप सील करने का कारण नहीं बताया है। सुरेंद्र सागर, प्रदेश सचिव सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed