फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramveer Singh becomes President of the Samayik Sangrah Amin Sangh.

Moradabad News: सामयिक संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बने रामवीर सिंह

Fri, 31 Jul 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ramveer Singh becomes President of the Samayik Sangrah Amin Sangh.
बिलारी। नगर के डॉ. आंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार दोपहर उत्तर प्रदेश राजस्व सामयिक संग्रह अमीन संघ की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रामवीर सिंह को संघ का तहसील अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजस्व सामयिक संग्रह अमीन संघ के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह का स्थानीय तहसील के अमीनों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि सामयिक संग्रह अमीनों का शोषण रोकने के लिए उनमें एकता और मजबूत संगठन होना जरूरी है। उन्होंने बिलारी में सर्वसम्मति के आधार पर संगठन का तहसील अध्यक्ष रामवीर सिंह को मनोनीत किया। नए तहसील अध्यक्ष को उनके साथी संग्रह अमीनों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष रामवीर सिंह के अलावा हरिशंकर सक्सेना, नफासत हुसैन, अमरपाल सिंह, सुरेश कुमार, नागेश राठौर, धर्मपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, शाहे आलम आदि सामयिक संग्रह अमीन मौजूद रहे। यहां संग्रह अमीनों ने अपनी विभागीय समस्याएं मंडलाध्यक्ष को बताईं। सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सामयिक संग्रह अमीनों के सेवाकाल बढ़ोतरी की प्रक्रिया के दौरान यदि उनका उत्पीड़न किया गया तब विरोध किया जाएगा। अमीन संघ के पदाधिकारी शीघ्र ही राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed