फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relatives misappropriated lakhs of rupees and gold jewelry belonging to a young man working in Dubai; they attacked and seriously injured his wife when she went to ask for them.

Moradabad News: दुबई में काम करने वाले युवक के लाखों रुपये और सोने के जेवर रिश्तेदारों ने हड़पे, मांगने पहुंची पत्नी को हमला कर किया गंभीर घायल

Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Relatives misappropriated lakhs of rupees and gold jewelry belonging to a young man working in Dubai; they attacked and seriously injured his wife when she went to ask for them.
ठाकुरद्वारा। दुबई में काम करने वाले युवक के लाखों रुपये और सोने के जेवर रिश्तेदारों ने धोखा देकर हड़प लिए। रुपये मांगने पहुंची युवक की पत्नी को आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गांव दुल्हापुर सबलपुर निवासी शमशाद हुसैन ने बताया कि वह 16 वर्ष से दुबई में एक कंपनी में स्टोर कीपर के पद पर काम करता है। वहां उसके रिश्तेदार गांव राघूवाला निवासी भी काम करते हैं। शमशाद हुसैन का कहना है कि उसके रिश्तेदार करीब डेढ़ माह पूर्व घर वापस आ रहे थे। उसने रिश्तेदार होने के कारण उन्हें दुबई की करेंसी में भारतीय करेंसी के अनुसार 28 लाख रुपये, सोने के जेवर एवं अन्य सामान घर पहुंचाने के लिए दिया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे दुबई की करेंसी को भारतीय करेंसी में चेंज कर उसके घर पर पहुंचा देंगे लेकिन उसने कुछ दिन बाद घर पर पता किया तो बताया गया कि रुपये जेवर आदि उन्होंने घर पर नहीं दिए हैं। इस पर वह अपने घर आया और फिर आरोपियों के पास जाकर अपने रुपये और जेवर मांगे। तो उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से पहले ही पाकिस्तान के कुछ लोगों ने उनसे बैग छीन लिया और रुपये और जेवर लेकर भाग गए थे। इस पर उसने दोनों रिश्तेदारों के दावे को झूठा बताया। इसे लेकर गांव में तीन दिन पहले पंचायत भी हुई लेकिन उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया। शमशाद की पत्नी रुखसार खातून बृहस्पतिवार को अपने पति के पैसे लेने हैं रिश्तेदारों के घर पहुंची उन्होंने उसे पर हमला कर दिया। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर घायल हो गई। रुखसाना ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल रुखसार का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला पैसे के लेनदेन का है। एक आरोपी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास चल रहे हैं। समझौता न होने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed