फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Several roads in Bilari were inundated following heavy rainfall in the afternoon.

Moradabad News: दोपहर में जमकर बारिश होने से बिलारी में कई सड़कें हुईं जलमग्न

Fri, 07 Aug 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Several roads in Bilari were inundated following heavy rainfall in the afternoon.
बिलारी। बृहस्पतिवार दोपहर में बिलारी क्षेत्र में जमकर बारिश होने से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। निकटवर्ती सहसपुर गांव में हाईवे पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




दोपहर को आसमान में काले घने बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई और काफी देर तक लगातार बारिश होती रही। लगातार बारिश से तहसील परिसर में तहसील सभागार के आगे और एसडीएम कोर्ट के आगे बारिश का पानी भर गया। सहकारी गन्ना समिति कार्यालय परिसर में सड़क पर पानी जमा हो गया। नगर में पुराना डाकखाना रोड की सड़क कई घंटे तक पानी में डूबी रही। नगर के मोहल्ला कबीरनगर के खाली प्लॉट बारिश का अधिक पानी जमा हो जाने से मिनी जलाशय का रूप लेते दिखे। नगर के नई सड़क इलाके में पहले की तरह कई घंटे तक पानी भरा रहा। नगर में पालिका कार्यालय परिसर के निचले इलाके में पानी भरा रहा और शाहबाद रोड पर चौधरी चरण सिंह पार्क के चारों ओर की सड़क पानी में डूबी रही।
विज्ञापन




नगर के निकटवर्ती सहसपुर गांव की आबादी के बीच में होकर मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जा रहा है। इस हाईवे के दोनों ओर नाले बंद होने की समस्या पुरानी है। दोपहर में कई घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से डिवाइडर छोड़कर दोनों ओर का हाईवे पानी में डूबा रहा। हाईवे पर पानी भरा होने से बड़े चार पहिया वाहन तो आसानी से निकल गए लेकिन कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर अनियंत्रित होकर बाइक समेत हाईवे पर भरे पानी में गिर गए। ब्लॉक बिलारी के खंड विकास अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि हाईवे किनारे के दोनों नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed