फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student dies after bike hits divider

Moradabad News: डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Student dies after bike hits divider
मूंढापांडे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार देर रात करीब 12 बजे बाइक टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार छात्र आदित्य (17) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाला आदित्य रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के अपलगढ़ गांव का निवासी था। वह गाजियाबाद में रिश्तेदारी में रहकर कक्षा 11वीं में पढ़ रहा था। रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी निवासी इंद्रजीत रविवार को आदित्य के घर आया था। आदित्य उसको मूंढापांडे थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया के पास छोड़ने जा रहा था। रविवार रात 12 बजे इनकी बाइक टोल प्लाजा से कुछ आगे बढ़ी थी, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आदित्य के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी इंद्रजीत घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने आदित्य के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed