{"_id":"6a83725c46000d35620f0ba3","slug":"students-still-awaiting-results-even-after-two-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-971723-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो माह बाद भी विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो माह बाद भी विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से लॉ संकाय की परीक्षाएं 19 जून तक आयोजित की गई थीं लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किए गए। विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब शैक्षिक सत्र भी शुरू हो गया है लेकिन बिना परिणाम के उनकी पढ़ाई ठप पड़ी है। विद्यार्थियों का कहना है कि जल्द परिणाम का आश्वासन मिला था लेकिन अभी इंतजार किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से कभी भी परिणाम जारी किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 34 कॉलेजों के लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने एलएलबी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थीं। विश्वविद्यालय की ओर से पांच जून से 19 जून तक परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। छात्र सचिन चौधरी का कहना है कि दूसरे सेमेस्टर का परिणाम नहीं आने की वजह से तीसरे सेमेस्टर में दाखिला रुके हुए हैं और पढ़ाई भी शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा प्रथम सेमेस्टर की री-चेकिंग का परिणाम आए तो पता चले कि परिणाम में कितना सुधार हुआ है। छात्र महमूद अली ने कहा कि हमने शिक्षकों से परिणाम के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी लेकिन अभी तक हमारे परिणाम का पता नहीं है। चूंकि पहले सेमेस्टर का परिणाम बहुत खराब था, इसलिए बहुत से विद्यार्थी विश्वविद्यालय छोड़ना चाहते हैं। अब विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई दूसरे सेमेस्टर के परिणाम पर निर्भर करती है। छात्र विनीत कुमार ने कहा कि परिजन लगातार दूसरे सेमेस्टर के परिणाम के बारे में पूछ रहे हैं। अब हमें भी बेसब्री से इंतजार है ताकि तीसरे सेमेस्टर में दाखिला ले सकें और पढ़ाई सुचारू हो सके।
वर्जन...
परिणाम समर्थ पोर्टल को जारी करना है। हमने परिणाम तैयार करके समर्थ पोर्टल को दे दिया है। अब वह किसी भी दिन परिणाम जारी कर सकते हैं।
संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय