फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tell us, why should you be made the president? If not you, then who?

Moradabad News: बताइए आपको क्यों बनाया जाए अध्यक्ष… आप नहीं तो काैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tell us, why should you be made the president? If not you, then who?
मुरादाबाद। बताइए आपको क्यों अध्यक्ष बनाया जाए…आप नहीं तो काैन, दो नाम विकल्प में बताइए, नगर निगम का परिसीमन बताइये, पार्टी में कब से हैं, पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति कैसे बनाएगे, ये सवाल एआईसीसी के पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने कांग्रेस के जिला और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से किए। 25 सितंबर तक नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब आठ दिनों से जिले में डेरा डाले पर्यवेक्षक मोहन मरकाम और वरुण चाैधरी ने सोमवार को ताज बैंक्वेट हाॅल में जिला, महानगर, महिला प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के दावेदारों का साक्षात्कार किया। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें करीब 40 दावेदार शामिल हुए। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत कई वर्तमान पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

हर दावेदारों से पर्यवेक्षक ने अलग-अलग सवाल जवाब किए। करीब सभी से 10 से 12 सवाल किए। दावेदारों से जिले की भौगोलिक संरचना, विधानसभा व लोकसभा में कुल मतदाताओं का जातिगत विवरण, गांव देहात, ब्लॉक व वार्डों, पिछले पद, संगठन संबंधित कार्यों और आगे की रणनीति संबंधी जानकारी प्रमाण सहित मांगी गई। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि करीब 40 दावेदारों के साक्षात्कार हुए हैं। नामों की घोषणा सितंबर माह में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इन कांग्रेसियों का हुआ साक्षात्कार
- वसीम अहमद, जायरा बी, विवेक अग्रवाल, गोपाल रस्तोगी, अजय सारस्वत सोनी, असद माैलाई, असलम खुर्शीद, अनुभव मेहरोत्रा, दानिश सैफी, प्रियांक चाैधरी, अरविंद चाैधरी, आजम अंसारी, देशराज शर्मा, अशरफ अली, सुधीर पाठक, शिशुपाल जाटव, भयंकर सिंह बाैद्ध, आलोक जाटव, जुनैद इकराम कुरैशी, राजेश पाल, मोहम्मद अब्बास आदि नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed