सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The ideology and strategy of the organization were discussed in detail.

Moradabad News: संगठन की विचारधारा और रणनीति पर विस्तार से हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The ideology and strategy of the organization were discussed in detail.
विज्ञापन
बिलारी। नगर के एक बैंक्विट हॉल में चल रहे भाजपा बिलारी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, नीतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Trending Videos



शिविर में वक्ताओं ने पार्टी की पंचनिष्ठा के सिद्धांतों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना और दिशा से अवगत कराया।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशिक्षण वर्ग शिविर में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को लाभ मिल रहा है।



शिविर के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कमल प्रजापति, परमेश्वर लाल सैनी, ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, ब्रजरतन प्रजापति, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, नवनीत यादव, मेघपाल सिंह, मनोहर सिंह, हरिशंकर आर्य, वरुण चौहान, यश गुप्ता, अमित मौर्य, वीरपाल कोहली, प्रशांत चौधरी, सुनील लाठर, निहाल सिंह, यादराम, उदयराज, एम. आर. हसन, अभिलाष गौड़, अनिल कुमार, सनी सक्सेना, गिरीश बाबू आदि रहे।

फोटो परिचय-11,12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed