{"_id":"69bb0236d023fd738a0b3ced","slug":"the-railway-stations-large-canteen-will-start-functioning-in-april-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-857161-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अप्रैल में शुरू हो जाएगी रेलवे स्टेशन की बड़ी कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अप्रैल में शुरू हो जाएगी रेलवे स्टेशन की बड़ी कैंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बड़ी कैंटीन पिछले दो साल से बंद पड़ी है। मंहगे लाइसेंस शुल्क के कारण कोई फर्म इसके संचालन का जिम्मा लेने के तैयार नहीं थी। नुकसान के कारण ही दो साल पहले दून कैटर्स ने लाइसेंस सरेंडर किया था। छह बार टेंडर जारी होने के बावजूद कैंटीन संचालित न होने पर आईआरसीटीसी ने लाइसेंस शुल्क घटा दिया है।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक इसे 50 लाख से घटाकर 32 लाख कर दिया गया है। इसके बाद कुछ फर्म कैंटीन संचालन के लिए आगे आई हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि टेंडर जारी हो चुका है। अप्रैल के पहले सप्ताह में कैंटीन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे के आंकड़े के मुताबिक मुरादाबाद स्टेशन पर रोजाना 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। भोजनालय के संचालन से यात्रियों को किफायती दामों पर गुणवत्ता वाला भोजन मिल सकेगा। 50 से 70 रुपये में शाकाहारी थाली यहां उपलब्ध होगी। इसके अलावा समोसा, सैंडविच आदि स्नैक्स भी कम दाम पर यात्रियों को मिलेंगे।
Trending Videos