सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Union Minister of State Baghel: The steps taken by the police in self-defense in Sambhal are correct

केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल: संभल में पुलिस की आत्मरक्षा में उठाए गए कदम सही, विपक्षी मुस्लिमों के हितैषी नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि संभल में पुलिस द्वारा उठाए गए आत्मरक्षात्मक कदम सही थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिम वोट के लिए तुष्टीकरण कर रहे हैं और पुलिस का सहयोग करने की बजाय अशांति फैला रहे हैं। बघेल ने यह भी कहा कि मुस्लिम पक्ष को सर्वे में सहयोग करना चाहिए था।

Union Minister of State Baghel: The steps taken by the police in self-defense in Sambhal are correct
मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह ने कहा कि संभल में आत्मरक्षा में पुलिस ने जो कदम उठाया वह सही है। अब कुछ लोग संभल इसलिए जाना चाह रहे कि तुष्टीकरण कराकर वह मुस्लिमों के वोट हासिल कर सकें। पुलिस प्रशासन वहां शांति व्यवस्था कायम करने में जुटा है। सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

Trending Videos


वह शनिवार को मिडटाउन क्लब में आयोजित 1982-83 बैच के सब इंस्पेक्टरों के पुनर्मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को सर्वे में सहयोग करना चाहिए था, क्योंकि टीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई थी लेकिन कुछ लोगों ने भीड़ को उकसा कर पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आत्मरक्षा के लिए पुलिस को भी कदम उठाना पड़ा। संभल के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं लेकिन विपक्ष इसमें भी राजनीतिक कर रहा है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बजाए वहां अशांति फैलाने में जुटा है। कुछ लोग मुस्लिम वोट को पाने के लिए वहां जाना चाहते हैं।

यह लोग खुद को मुस्लिमों का हितैषी दिखाते हैं लेकिन उनका भला नहीं होने दे रहे हैं। यदि यह वास्तव में उनका भला चाहते तो राज्यसभा और लोकसभा में मुद्दा उठाना चाहिए था लेकिन उन्होंने सदन को नहीं चलने दिया। वहां संभल समेत देश के अन्य मुद्दे उठाए जा सकते थे।

संभल बवाल के कारण बदलना पड़ा रास्ता

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उन्हें आगरा से मुरादाबाद आना था। आगरा से मुरादाबाद के लिए सीधा रास्ता संभल से ही है लेकिन वहां की स्थिति को देखते हुए वह खुद दिल्ली होकर आए हैं। अब वह फिर से दिल्ली होकर जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed