फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Crime News Youth Beaten to Death with Bricks by Friends Over a Month-Old Dispute

UP: एक थप्पड़ का खूनी बदला, युवक को ईंट से कूंचकर मार डाला; डेढ़ माह पहले हुए विवाद में दोस्तों ने ही मार डाला

Mon, 20 Jul 2026 03:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 20 Jul 2026 03:22 PM IST
सार

मुरादाबाद में रियाजुल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। डेढ़ माह पहले हुए रियाजुल ने तौहीद को थप्पड़ मारा था। तभी से वह बदला लेने की प्लानिंग कर रहा था। मौका लगते ही अपने साथियों को साथ लेकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
UP Crime News Youth Beaten to Death with Bricks by Friends Over a Month-Old Dispute
रियाजुल की हत्या में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद में शनिवार को गांगन वाली मैनाठेर में नाले में मिले युवक के शव के मामले में खुलासा हुआ है। दरअसल, नाले में एक युवक का शव मिला था, जिसे कुत्तों का झुंड नोच रहा था। हालांकि उसकी पहचान उसी दिन रियाजुल (25) के रूप में हो गई थी लेकिन हत्या की वजह और हत्या करने वालों के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका था। 

विज्ञापन


रविवार को जब पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछा तो पता चला कि रियाजुल को उसके ही कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि डेढ़ माह पहले रियाजुल और तौहीद का ताश खेलते वक्त झगड़ा हो गया था। रियाजुल ने तौहीद को थप्पड़़ मारा था। तभी से वह बदला लेने की प्लानिंग कर रहा था। मौका लगते ही अपने साथियों को साथ लेकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगन वाली मैनाठेर निवासी रियाजुल ढलाई कारीगर था। रियाजुल के पिता रईस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला लाल नगरी निवासी तौहिद, मझोला के मियां काॅलोनी गली नंबर- 2 निवासी अब्दुल वहाब उर्फ राजा और जयंतीपुर निवासी मुजाहिद उर्फ पर्ची शुक्रवार की रात को उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए।

पुलिस ने एक-एक करके तीनों को हिरासत में ले लिया और रियाजुल की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने हत्या करना कबूल किया। पुलिस को इन्होंने बताया कि रियाजुल उनका दोस्त था। सभी एक साथ ताश खेलते थे।

डेढ़ माह पूर्व तौहीद का ताश खेलने के दौरान कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर रियाजुल से विवाद हो गया था। आपसी बहस बढ़ने पर उस समय रियाजुल ने तौहीद को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन तौहीद बदला लेने के लिए मौका तलाशने लगा।

तौहीद ने अपने दोस्त अब्दुल बहाव उर्फ राजा और मुजाहिद उर्फ पर्ची से बातचीत कर रियाजुल को मारने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत ताश खेलने की बात कहकर रात करीब दस बजे तीनों उसे घर से बुला लाए।

यह सभी चौबीस फुटा रोड नाले के आगे पानी की टंकी के पास पहुंच गए और वहां ईंटें उठाकर आरोपियों ने रियाजुल के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। ईंटों से चेहरे को भी कुचलने की कोशिश की ताकि कोई शिनाख्त न कर सके। शव को नाले में फेंक दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

रियाजुल का पत्नी से हो गया था तलाक
रईस अहमद ने बताया कि बेटे रियाजुल (25) का तीन साल पहले एक युवती से निकाह हुआ था, लेकिन दोनों के बीच अनबन होने पर रियाजुल का पत्नी से तलाक हो गया। रियाजुल भाइयों में सबसे बड़ा था।

घर में उसकी मां फिरदौस, छोटा भाई सुहेल और शादीशुदा छोटी बहन समरीन है। रियाजुल अपने परिवार के साथ गांगन वाली मैनाठेर में सुलेमान के मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। पीतल ढलाई का काम करके अपना खर्चा चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed