{"_id":"6a5f33370b2fd236350bbcb2","slug":"up-news-four-sons-fight-over-property-division-in-front-of-father-s-bier-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाप की अर्थी के सामने बंटवारे पर भिड़े चार बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव; पंचायत को करना पड़ा हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप की अर्थी के सामने बंटवारे पर भिड़े चार बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव; पंचायत को करना पड़ा हस्तक्षेप
Tue, 21 Jul 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 21 Jul 2026 03:11 PM IST
सार
यूपी के अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पिता के निधन के बाद चार बेटे जमीन बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अमरोहा जिले में सामने आई हैरान करने वाली घटना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के नौगावां सादात कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। लंबी बीमारी के बाद बुजुर्ग की रविवार दोपहर मौत हो गई। जिस समय परिवार को उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी करनी थी, उसी समय चारों बेटे पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं और पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। सोमवार को पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ, जिसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके नाम पर कस्बे में एक छोटा मकान है, जिसमें चारों बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रविवार को बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मकान पर स्वामित्व को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक बेटे ने पूरे मकान पर अपना अधिकार जताते हुए पुलिस को बुला लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। विवाद के चलते रिश्तेदार भी वापस लौट गए और शव पूरी रात घर में ही रखा रहा। सोमवार सुबह भी जब विवाद जारी रहा तो गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया।
इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पहले वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके बाद मकान के बंटवारे का मामला आपसी सहमति या कानूनी प्रक्रिया से निपटाया जाएगा।
पंचायत के निर्णय पर सभी पक्ष सहमत हुए, जिसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अर्थी घर से उठी और तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मृत्यु के तुरंत बाद संपत्ति को लेकर बेटों के बीच हुए विवाद की चर्चा पूरे इलाके में रही।
सीओ अवधभान भदौरिया ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।