फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP में चिकन सेंटर संचालक का कत्ल: तीन दोस्तों ने चाकू से काट दी गर्दन, घर से बुलाकर इसलिए मारा; यहां फेंकी लाश

Tue, 21 Jul 2026 01:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 21 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

मुरादाबाद के भोजपुर में चिकन सेंटर संचालक की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक को घर से बुला कर ले गए थे। 20 दिन पहले हुई मारपीट के विवाद में तीन दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Chicken shop owner murdered in Moradabad; throat slit with a knife.
मुरादाबाद में एहसान की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना इलाके के बरवालान निवासी चिकन सेंटर संचालक एहसान उर्फ रितिक (21) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को एहसान उर्फ रितिक के ही तीन दोस्तों ने 25 हजार रुपये के विवाद में 20 दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए अंजाम दिया है। 



एहसान की लाश एक आरोपी फैज के भोजपुर क्षेत्र के रसूलपुर नंगला खेम गांव में बंद पड़े कारखाने से बरामद हुई है। पुलिस ने दो आरोपी तनवीर और फैज को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी एसपी पठान की तलाश की जा रही है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरवालान फकीरों वाली गली निवासी मेजुर्रहमान ने बताया कि उसके छह बेटों में दूसरे नंबर का बेटा एहसान उर्फ रितिक मोहल्ले में ही चिकन सेंटर चलाता था। बरवालान में ही रहने वाले फैज से एहसान का 25 हजार रुपये को लेकर 20 दिन पहले विवाद हो गया था।

Chicken shop owner murdered in Moradabad; throat slit with a knife.
हत्याकांड के बाद एहसान के घर पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

इस मामले की शिकायत थाने में की गई थी लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर लिया और फैज ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे। पिता का आरोप है कि रविवार की रात करीब 10 बजे फैज, तनवीर और एसपी पठान उसके बेटे को चाय पिलाने के बहाने ताजपुर स्थित दुकान पर ले गए थे।

Chicken shop owner murdered in Moradabad; throat slit with a knife.
एहसान की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

रात करीब साढ़े 11 बजे तनवीर की मां एहसान के घर पहुंची और उसने बताया कि उसका बेटा नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद एहसान के पिता, मां और भाई भी तनवीर की तलाश में जुट गए। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सभी लोग भोजपुर के रसूलपुर नगला खेत में फैज के बंद पड़े कारखाने में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chicken shop owner murdered in Moradabad; throat slit with a knife.
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने यहां देखा कि एहसान उर्फ रितिक की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एहसान के पिता की तहरीर पर फैज, तनवीर और एसपी पठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Chicken shop owner murdered in Moradabad; throat slit with a knife.
एहसान की हत्या के बाद गमगीन मां - फोटो : अमर उजाला

फैज और तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि 20 दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed