फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Politics BJP and SP Intensify Jayanti Outreach Caste-Based Voters Ahead of Assembly Elections

UP: इस बार यूपी की सियासत में जयंती जिंदाबाद, भाजपा-सपा में जातीय वोट साधने के लिए महापुरुषों की साधना की होड़

Wed, 29 Jul 2026 01:46 PM IST
Sharukh Khan मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा में जातीय वोट साधने के लिए महापुरुषों की साधना की होड़ लगी है। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा ने सात महीने का एजेंडा तैयार किया है। सपा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाने में जुटी है। जिला-महानगर कार्यालयों में यह कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
UP Politics BJP and SP Intensify Jayanti Outreach Caste-Based Voters Ahead of Assembly Elections
UP Politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन जातिगत वोटों को साधने की गुणाभाग के लिए राजनीतिक दलों में महापुरुषों की साधना तेज हो गई है। सूबे के दो प्रमुख दल भाजपा और सपा में अपने-अपने वोट बैंक को रिझाने के लिए संतों और महापुरुषों की स्मृति पर आधारित जयंती कार्यक्रमों की होड़ नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से बढ़ीं इस तरह की गतिविधियों का सिलसिला आगे भी जारी रहे, इसके लिए प्रदेशव्यापी आयोजनों का लंबा एजेंडा तैयार किया गया है।
विज्ञापन


आलम यह है कि भाजपा ने संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में करीब सात महीने के कार्यक्रमों की फेहरिस्त तैयार की है। यही नहीं पीडीए के जरिये वर्ग विशेष पर फोकस कर रही सपा बुधवार को पूरे सूबे में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर जिला और महानगर स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर हर दल ने संविधान निर्माता को याद किया था। अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए थे। भाजपा ने व्यापक स्तर पर आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसी तरह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की याद में आधारित कार्यक्रमों में कांग्रेस समेत अन्य दलों में आयोजनों की स्पर्धा देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब भाजपा ने संत रविदास महाराज की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से बाकायदा करीब सात महीने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत पार्टी 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (संत रविदास महाराज जयंती) तक समरसता संकल्प अभियान चलाएगी।

 

इस दौरान भाजपा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों के जरिये संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, उनके समता, भक्ति सेवा, सामाजिक न्याय व मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार करेगी।

पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर होगा आयोजन
वहीं, सपा पीडीए फॉर्मूले के अनुसार हर वर्ग के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर संबंधित समाज के लोगों को प्रभावित करने में जुटी है। इसकी अगली कड़ी में सपा गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाएगी। इसके लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी किया है। सपा के जिला और महानगर कार्यालय पर कार्यक्रम होंगे। इसके बाद पांच अगस्त को सपा का जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पारंपरिक आयोजन होगा।

आज 100 मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित करेगी भाजपा
गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से सभी दस पार्टी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि इस दौरान शहर के साै मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी साैंपी गई है।

 

पांच महीने में सपा ने 10 जयंती व पुण्यतिथि मनाईं
सपा ने पिछले पांच महीने (मार्च से जुलाई तक) में पार्टी कार्यालय और अन्य स्थानों पर करीब 11 कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी ने कई महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाई। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव का कहना है कि हमारी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। महापुरुषों का सम्मान करती है।
 

सपा के पांच महीने में ये कार्यक्रम हुए
  • 15 मार्च को कांशीराम जयंती मनाई
  • 26 मार्च को सम्राट अशोक जयंती का आयोजन
  • 05 अप्रैल को को महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती मनाई
  • 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती मनाई
  • 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम किया
  • 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
  • 24 जून को महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया
  • 26 जून को छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती का आयोजन
  • 04 जुलाई को बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती मनाई
  • 25 जुलाई को फूलनदेवी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया

भाजपा की ओर से ये कार्यक्रम किए गए
  • 12 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई
  • 13 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर दीपोत्सव मनाया
  • 14 अप्रैल को आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई की गई
  • 16 अप्रैल को डाॅ. आंबेडकर सम्मान अभियान 2026 कार्यक्रम
  • 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
  • 06 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

आम कार्यकर्ता के जन्मदिन को खास मना रहे माननीय
जिले के माननीय आम कार्यकर्ताओं के जन्मदिन को खास बना रहे हैं। इन दिनों माननीयों के सोशल मीडिया प्लेटाफार्म पर रोजाना कार्यकर्ताओं के जन्मदिन की तस्वीरों से पटी रहती हैं। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं की शादी की सालगिरह में माननीय पहुंचकर उससे खास बना देते हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों में सिद्दत के साथ शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed