{"_id":"6a707d647406206dab0f6c34","slug":"up-two-hour-hearing-held-case-regarding-demolition-of-38-buildings-at-jauhar-university-next-date-august-10-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में दो घंटे चली सुनवाई, 10 अगस्त को अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में दो घंटे चली सुनवाई, 10 अगस्त को अगली तारीख
Mon, 03 Aug 2026 05:07 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:07 PM IST
सार
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में मंडलायुक्त कोर्ट में सोमवार को दो घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार रखते हुए आरडीए और तहसील से रिपोर्ट मांगी है। अब मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
जाैहर विवि रामपुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में सोमवार को मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की कोर्ट में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क रखे। मामले में मंडलायुक्त ने आरडीए और तहसील से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
साथ ही बचाव पक्ष के अधिवक्ता से भी साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज ने बताया कि कमिश्नर कोर्ट ने अपील पर सुनवाई पूरी होने तक ध्वस्तीकरण आदेश पर लगी रोक को बरकरार रखा है। अब मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आधार पर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इसके खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल की थी। 27 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन